Connect with us
Uttarakhand weather Update tomorrow

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather Update tomorrow: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट जारी..

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather Update tomorrow: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट जारी..

1 min read

Uttarakhand weather update: आगामी दो दिन तक भी नही मिलेगी बारिश से राहत जमकर बरसेंगे बदरा, भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी…

Uttarakhand weather update Tomorrow : गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू किया है जिसके चलते पहाड़ों के अधिकांश इलाकों में बादल फटने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं दूसरी ओर भूस्खलन की चपेट में आने से कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इसी बीच आज गुरुवार को भी सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है जबकि 2 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड में भारी बारिश का दौर शुरू, 8 जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, होगी आनलाइन पढ़ाई

Uttarakhand rain News Tomorrow: बता दें उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज गुरुवार को देहरादून समेत टिहरी, चंपावत, पौड़ी हरिद्वार ,नैनीताल, उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है साथ ही लोगों को जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही 2 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश देहरादून समेत टिहरी, चंपावत, पौड़ी, हरिद्वार ,नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में मध्यम से तीव्र बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दौरान प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जिंदगी…

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top