Connect with us
Uttarakhand news: Tehri Ketan Murder Case Police Stop Chandrashekhar Azad and MLA Umesh Kumar in haridwar

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand news: केतन हत्याकांड मामले में टिहरी जा रहे MLA उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news: केतन हत्याकांड मामले में टिहरी जा रहे MLA उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

1 min read

Tehri Ketan Murder Case -Khanpur MLA Umesh Kumar
टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने किया हंगामा

Tehri Ketan Murder Case -Khanpur MLA Umesh Kumar
उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड को लेकर रविवार को हरिद्वार में उस समय माहौल गरमा गया, जब आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने टिहरी जाने से रोक दिया। दोनों नेता भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नई टिहरी घेराव और पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: उत्तरकाशी में सर्पदंश से महिला की मौत, 6 महीने पहले हुआ था पति का निधन

शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोका काफिला (Haridwar Khanpur MLA Umesh Kumar)
जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले ही दोनों नेताओं के टिहरी रवाना होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जैसे ही चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार का काफिला वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।

गाड़ियां छोड़ पैदल आगे बढ़े नेता और समर्थक (Haridwar News Today

पुलिस की रोक के बावजूद चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार गाड़ियों से उतर गए और अपने समर्थकों के साथ पैदल ही आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस टीम सीसीआर के पास पहुंची और दोनों नेताओं को फिर रोक दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: निहंग विवाद की आड़ में हमला कर सकते हैं खालिस्तानी उत्तराखण्ड दिल्ली में हाई अलर्ट

केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे (Ketan Murder Case)

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद बहुचर्चित केतन हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। इसी उद्देश्य से विधायक उमेश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top