Connect with us
Uttarakhand news: A couple of bike riders lalit and aarti died in road accident at jaspur udhamsingh Nagar.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखण्ड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर

1 min read

Udhamsingh Nagar: तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में पति-पत्नी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..

राज्य के ऊधमसिंह नगर (Udhamsingh Nagar) जिले से दर्दनाक सड़क दुघर्टना (Accident) की दुखद खबर सामने आ रही है जहां दवा लेकर वापस लौट रही बाइक सवार दंपती को एक बेलगाम पिकअप ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को वाहन सहित अपने कब्जे में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर दंपति की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया गया है कि तीन वर्ष पहले ही दंपति की शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा स्कूटी सवार दसवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मानपुर गांव निवासी ललित कुमार काशीपुर स्थित सूर्या कम्पनी में काम करता था। वर्तमान में ललित काशीपुर के खड़कपुर क्षेत्र में रहता था। बताया गया है कि ललित अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए जसपुर गया था। वापसी में जैसे ही उनकी बाइक जसपुर रोड पर हल्दुआ साहू पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो काशीपुर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप संख्या यूके-06-जीए-0177 ने जबरदस्त टक्कर मार दी।‌ टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक छिटककर दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल दंपति को 108 की मदद से तुरंत जसपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे बहू की मौत की खबर से जहां ललित की मां शकुंतला बेसुध हो ग‌ई और उनकी आंखों से आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाईको में हुई भयानक भिड़ंत, युवक की मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top