Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: मलबा आने से गढ़वाल का हाईवे हुआ बदं, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: मलबा आने से गढ़वाल का हाईवे हुआ बदं, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
By
1 min read
उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, चारधाम यात्रा मार्ग बाधित, राजधानी देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश की आशंका…
राज्य में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है वहीं सड़कों पर भूस्खलन के कारण पहाड़ों से मलवा आने के चलते यातायात व्यवस्था भी बाधित है। बीते रोज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। बता दें कि चमोली जिले में भारी बारिश के कारण जहां बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, क्षेत्रपाल, और कर्णप्रयाग में बंद हो गया है। वहीं उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन, मलबा, बोल्डर आने से बाधित हो रखा है और गंगोत्री हाईवे भी धरासू थाने के पास बलवा व पत्थर आने के कारण बंद हो गया है। इतना ही नहीं सीमांत पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र जुम्मा के रांथी गांव निवासी एक महिला कुलागाड़ नाले को पार करते समय बह गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता महिला की पहचान 20 वर्षीय संगीता धामी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: पहाड़ से दुखद खबर, नदी के तेज बहाव में बही मुंडन संस्कार में शामिल होने गई दादी-पोती
उधर मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जारी कर अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर सहित अधिकांश पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं राज्य के सभी पर्वतीय जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान में व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भी भारी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे हुआ बंद
You may also like...
Related articles
Dehradun breaking news: देहरादून में बिजली का खंभा लगाते समय करंट की चपेट में आए कर्मचारी…
1 min read देहरादून में बड़ा हादसा (Dehradun Electric Shock Accident): 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आए 5…
Read More
Uttarakhand news: उधम सिंह नगर के बाजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी…
1 min read Uttarakhand News Live today: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौत के कारणों की…
Read More
Uttarakhand news: चमोली में नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग
1 min read Chamoli News Live : नदी में नहाने गए छात्र की गई ज़िंदगी, कैल नदी बनी छात्र का…
Read More
Abhijeet Dipke: जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़…
1 min read जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़, युवक हिरासत में ||Jaipur Protest News…
Read More
Uttarakhand news: उत्तराखंड ने खोया अपना वीर सपूत, शहीद नायक संतोष कुमार को श्रद्धांजलि…
1 min read |Chamoli breaking News Santosh Kumar Martyr:| शहीद नायक संतोष कुमार को नम आंखों से दी गई अंतिम…
Read More
Uttarakhand: नैनीताल में पुलिस पर लगा दाग, युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो कांस्टेबल निलंबित
1 min read लNainital news today: कैंची धाम में मेले से पहले देखने को मिला बवाल, दो पुलिसकर्मियों पर लगा…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
