Connect with us
Uttarakhand weather news today: Yellow alert issued for heavy rain in these five districts of Uttarakhand.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: फिर बरसेगा मौसम का कहर, इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: फिर बरसेगा मौसम का कहर, इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather Rain Alert: रविवार को इन पांच जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट…

चंद रोज राहत देने के बाद उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर अपना कहर बरपाने जा रहा है। जी हां… मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की आंशका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं यातायात व्यवस्था बाधित होने की आंशका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार 14 अगस्त को राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आंशका जताई गई है। इसके अतिरिक्त राज्य के अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है।
(Uttarakhand Weather Rain Alert)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मसराड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, जौनसार में मचा हाहाकार

इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को जहां कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है वहीं गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में भी तीव्र बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
(Uttarakhand Weather Rain Alert)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बह गया कैश से भरा एटीएम हो गई क्षेत्र में भारी तबाही देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top