Connect with us
Uttarakhand news: school had to be closed today in dehradun due to rain caused havoc with the heavy storm, Dehradun School Closed Today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इस जिले में भारी आंधी तूफान के साथ बारिश ने मचाई तबाही करने पड़े स्कूल बंद

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस जिले में भारी आंधी तूफान के साथ बारिश ने मचाई तबाही करने पड़े स्कूल बंद

1 min read

Dehradun School Closed Today: अलर्ट मोड पर आया जिला प्रशासन, आज देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल आदेश जारी….

राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बार मानसूनी बारिश से सबसे ज्यादा तबाही राजधानी देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई है। आज फिर देहरादून जिले से ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जहां रविवार को भारी बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है कि अलर्ट मोड पर आए जिला प्रशासन ने एहतियातन सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर है। बता दें कि रविवार को हुई भारी बारिश के कारण बांदल और सौंग नदी उफान पर आ गईं हैं जिससे तटवर्ती करीब आधा दर्जन गांवों को खतरा पैदा हो गया है।
(Dehradun School Closed Today)

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: आपदा ने की ऐसी तबाही, नहीं रही जिंदगी भर की जमा पूंजी, टेंट में रहने को मजबूर

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।बता दें कि इस संबंध में देहरादून डीएम सोनिका ने अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मसूरी क्षेत्र, देहरादून, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों को सोमवार को बंद रखने के आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
(Dehradun School Closed Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान Uttarakhand Rain News live

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top