उत्तराखण्ड हल्द्वानी
हल्द्वानी: पेयजल लाइन लीकेज होने से लाखों लीटर पानी बर्बाद अधिकारी नहीं ले रहे सुध
1 min read
Paniyali haldwani news: 2 माह से अधिक समय से खाली बह रहा है पानी, कई परिवार को नहीं मिल रहा पानी…
हल्द्वानी के ग्राम पंचायत पनियाली के श्री सीताराम विहार कॉलोनी में रहने वाले श्री नयन सिंह बिष्ट, श्री आनंद सिंह बिष्ट तथा श्री सौरभ पांडेय द्वारा बताया गया कि श्री सीताराम विहार, में ट्यूबवेल के पास पेयजल लाइन में पिछले 2 माह से अधिक समय से बड़ा लीकेज है। जहाँ एक तरफ सरकार जल संरक्षण के प्रयासों में निरंतर लगी हुई है वही दूसरी तरफ पेयजल संबंधित अधिकारियों, अवर अभियंता जल संस्थान को दूरभाष पर इसकी लगातार शिकायत करने के बाद भी पानी बह रहा है, कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।
(Paniyali haldwani news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कुछ दिनों में लागू होने जा रहा है यूनिफॉर्म सिविल कोड आज दिल्ली में बड़ी बैठक
देवभूमि दर्शन को श्री सीताराम विहार पनियाली निवासी सौरभ पांडे ने इस समस्या से अवगत कराया उनका कहना है कि आखिर लाखों लीटर पानी बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा। लीकेज की वजह से कॉलोनी के ऊपर के हिस्से में रह रहे परिवार पिछले दो माह से पेयजल से वंचित है, और खरीद कर पानी पीने को विवश हैं। यदि यही हाल रहा तो कॉलोनी के लोगों को आंदोलन हेतु विवश होना होगा।
(Paniyali haldwani news)
यह भी पढ़ें- Good News: कैंची धाम के लिए रोडवेज-केमू चलाएंगे अतिरिक्त बसें भक्तों को होगी सहूलियत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
