Connect with us
Uttarakhand news today: Woman Jeevanti Devi of kaladhungi Nainital fell into deep ditch and died. Kaladhungi news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में जंगल घास काटने गई महिला गिरी सीधे खाई में गई जिंदगी……

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ में जंगल घास काटने गई महिला गिरी सीधे खाई में गई जिंदगी……

1 min read

Kaladhungi news today: पैर फिसलने से हुआ हादसा, सिर पर चोट लगने से हो गई महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम….

राज्य के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां कालाढूंगी के थापला गांव के पास के जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Kaladhungi news today)
यह भी पढ़ें- Anantnag encounter Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर अनंतनाग एनकाउंटर में कर्नल, मेजर समेत 4 शहीद

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के थापला मंगोली गांव निवासी जीवंती देवी रोज की तरह बीते बृहस्पतिवार को भी पालतू पशुओं के लिए घास लेने पास के जंगल में गई थी। बताया गया है कि घास काटने के दौरान एकाएक जीवंती देवी का पैर फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे से जहां उसके सिर में गंभीर चोट आ गई वहीं वह बेहोश भी हो गई। उसके साथ ग‌ई अन्य महिलाओं ने तुरंत घटना की जानकारी जीवंती के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी। जिस पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और जीवंती के परिजनों ने तुरंत उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(Kaladhungi news today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शिक्षक की गई बीच सड़क में जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top