Connect with us
Independence day celebrated dharkot Tehri Garhwal
फोटो: देवभूमि दर्शन

Home / उत्तराखण्ड / राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

1 min read

Independence day celebrated Dharkot: राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट, (जाखणीधार) टिहरी गढ़वाल मे 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

Independence day celebrated Dharkot: राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट, (जाखणीधार) टिहरी गढ़वाल मे 78 वा स्वतंत्रता दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजीत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निशा शर्मा, सहायक अध्यापिका- अंग्रेजी एवं श्रीमती दुर्गा गैरोला, सहायक अध्यापिका- कला की दिशा-निर्देशन मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गंभीर सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान- धारकोट तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० भरत गिरी गोसाई असिस्टेंट प्रोफेसर- वनस्पति विज्ञान एवं श्री अमित कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर- भौतिक विज्ञान, एस०एम०सी० अध्यक्ष श्रीमती रोनिका देवी समस्त अध्यापको, अभिभावकों द्वारा मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कु० रिया कक्षा-12 द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओ द्वारा प्रातःकाल देश भक्ति से ओत-प्रोत नारो के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनमोल तथा अंकुश द्वारा डोली डांस तथा कु० मानसी, प्रियांशी, सुमनी, सिया मुस्कान, अंशिकाराज अंशिका द्वारा संस्कृतिक समूह नृत्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री अजीत सिंह बिष्ट, मुख्य अतिथि श्री गंभीर सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि डॉ० भरत गिरी गोसाई, श्री अमित कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी खिलाड़ी कु० देवयानी, अंशिका तथा सीमा को स्मृति चिन्ह तथा गुप्त धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। श्रीमती दुर्गा गैरोला के निर्देशन मे वेस्ट मटेरियल से बनाए गए बद्रीनाथ, श्री केदार इत्यादि की मनमोहन झांकियां बनाने वाले छात्र-छात्राओ को भी पुरस्कृत किया गया। मंच का सफल संचालन कुमारी प्रियंका, सहायक अध्यापिका- हिंदी द्वारा किया गया। व्यायाम शिक्षक श्री दिनेश सिंह, श्री मनीष कुमार, सहायक अध्यापक- गणित एवं समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री बिष्ट ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, सभी सम्मानित अभिभावको, शिक्षको का धन्यवाद ज्ञापित कर छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top