Connect with us
Uttarakhand Almora breaking news today: a man had a relationship with a woman officer for 9 years by making false promises of marriage.
Image : सांकेतिक फोटो ( Almora breaking news today)

Home / ALMORA NEWS / Almora breaking news: अल्मोड़ा में शादी का झूठा वादा कर महिला अधिकारी से 9 साल तक संबंध…

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora breaking news: अल्मोड़ा में शादी का झूठा वादा कर महिला अधिकारी से 9 साल तक संबंध…

1 min read

Almora breaking news today  : शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से 9 साल तक बनाए संबंध, मामला दर्ज

Uttarakhand Almora breaking news today: a man had a relationship with a woman officer for 9 years by making false promises of marriage.: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी विभाग में कार्यरत महिला प्रशासनिक अधिकारी ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा करके करीब नौ साल तक शारीरिक संबंध बनाने और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े :Rudrapur news live: रूद्रपुर भाभी गैंगरेप मामला, सगे देवर ने ही रची थी साजिश

मिली जानकारी के अनुसार भतरौजखान थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पहले उनकी मुलाकात नंदन सिंह रावत नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा दिलाया और साथ रहने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अक्सर उसके घर आता-जाता था और शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसके सरकारी पद का फायदा उठाते हुए वाहन, कपड़े, मकान किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये भी ले लिए।

महिला का आरोप है कि जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और शादी का पंजीकरण कराने की बात कही, तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिगत टिप्पणियां करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने फोन पर धमकियां देकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जालसाजी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर का ताला तोड़कर फॉरेंसिक जांच कराई और उसके मकान को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top