Connect with us
Almora news Hindi: almora missing women khasti devi dead body found in Kosi river in Ranikhet.
Image : social media ( Almora news Hindi)

Home / ALMORA NEWS / Almora news today: अल्मोड़ा रानीखेत में कोसी नदी से मिला 3 दिन से लापता महिला का शव

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora news today: अल्मोड़ा रानीखेत में कोसी नदी से मिला 3 दिन से लापता महिला का शव

1 min read

Almora news Hindi: कोसी नदी से महिला का शव बरामद, 3 दिन से लापता चल रही थी खष्टी देवी , गांव में पसरा मातम

Almora news Hindi: almora missing women khasti devi dead body found in Kosi river in Ranikhet Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर बीते 4 जून से लापता चल रही महिला का शव कोसी नदी से बरामद हुआ है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेला पहाड़ में दो दिन नहीं चलेंगी उत्तराखण्ड रोडवेज बसें

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सुनियाकोट गांव निवासी 43 वर्षीय खष्टी देवी पत्नी हरीश मेहरा बीते 4 जून को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला को आसपास काफी खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बीते दिन ग्रामीणों ने द्वारसों काकड़ीघाट रोड पर पुल के नीचे कोसी नदी में शव उतराता देखा तो उनमें हड़कंप मच गया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव (almora news today)

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने मिलकर शव को कोसी नदी से बरामद किया। बताया जा रहा है शव के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतका महिला खष्टी देवी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: बद्रीनाथ धाम में शराब शिकार देवभूमि की मर्यादा तार-तार 4 गिरफ्तार

मृतका का पति नैनीताल में करता है नौकरी ( Almora breaking news)

बताया जा रहा है मृतका का पति नैनीताल के एक होटल में नौकरी करता है, जबकि उनका एक पुत्र मालद्वीप में है। वहीं बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है जबकि दो बेटी अभी पढ़ाई कर रही हैं। काकडीघाट स्थित श्मशान घाट पर महिला को अंतिम विदाई दी गई। महिला की मौत का कारण क्या था यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top