Highlights उत्तर प्रदेश
Fire news today Baliya: बलिया दो मंजिला मकान में लगी आग, मां बेटे की चली गई जिंदगी, पति गंभीर
1 min read
Fire news today Baliya: chaurasiya family a two-storey house in Ballia, mother and son died, husband is serious: बलिया में दर्दनाक हादसा: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मां और मासूम बेटे की मौत
Fire news today Baliya: chaurasiya family a two-storey house in Ballia, mother and son died, husband is serious: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहां दो मंजिला मकान में अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में मां और उसके पांच वर्षीय बेटे की झुलसने से मौत हो गई, जबकि जान बचाने के लिए छत से कूदे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
यह हादसा गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी के डुमरी मार्ग पर स्थित एक मकान में हुआ। जानकारी के अनुसार नीरज चौरसिया का दो मंजिला मकान है, जिसमें नीचे किराना की होलसेल दुकान और ऊपर परिवार का आवास था। नीरज अपनी पत्नी रिंकी चौरसिया (25) और पांच वर्षीय बेटे धीरज कुमार के साथ प्रथम तल पर रहते थे।
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब दो बजे के बाद अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में लपटें ऊपर तक पहुंच गईं। आग फैलते देख नीरज ने तुरंत ऊपर जाकर पत्नी और बेटे को जगाया और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मकान की सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वे नीचे नहीं उतर सके।
स्थिति बेकाबू होती देख नीरज ने अपनी जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नीरज की चीख-पुकार और मकान से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और पास जाना भी मुश्किल हो गया था।
स्थानीय लोगों की मदद से रिंकी और उसके बेटे धीरज को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। नीरज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना को और अधिक मार्मिक बनाने वाली बात यह है कि धीरज का मुंडन संस्कार महज दो दिन पहले ही हुआ था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और परिवार में मातम का माहौल है।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तड़के मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि काफी देर तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। मकान के भीतर जले सामान से लगातार धुआं उठता रहा। हालात को देखते हुए दमकल कर्मियों ने मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने की तैयारी भी की।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया है। वहीं नीरज के पिता झूलन चौरसिया का भी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar nainital news today: रामनगर पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
