UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani accident news today: दिल्ली से घर आ रहे होटलियर की रूद्रपुर सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Rudrapur haldwani highway bike Accident tanda forest accident today haldwani accident news today hotelier kundan sammal दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुझ गया परिवार का सहारा
Haldwani accident news today: Hotelier Kundan Sammal, returning from Delhi, died bike accident in Rudrapur tanda : उत्तराखण्ड से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने हल्द्वानी से आ रही है जहां दिल्ली से अपने घर नैनीताल लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी रूद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक युवक दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता था और छुट्टियों पर अपने घर आ रहा था। घटना के बाद जहां मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
रात के सफर ने छीन ली जिंदगी (haldwani Road Accident Uttarakhand)
पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे एक अज्ञात वाहन चालक ने सूचना दी कि रेंज कार्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घटनास्थल पर एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि उसके पास ही उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस ने बिना देर किए घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान (rudrapur bike accident Nainital Youth Death)
पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर कुंदन सिंह सम्मल (24 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी रौसिला (काठगोदाम), जनपद नैनीताल के रूप में की। जानकारी के अनुसार कुंदन पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और अपनी कमाई से घर की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। परिवार में उनके दो छोटे भाई और एक बहन हैं।
दिल्ली से घर लौटते समय हुआ हादसा (tanda forest haldwani rudrapur road Accident Hit and Run Case)
बताया जा रहा है कि कुंदन दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा जंगल क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
परिवार में मचा कोहराम (haldwani bike accident today Family Tragedy)
पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी। जैसे ही कुंदन की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लग गया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (rudrapur Police Investigation)
थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर भी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
