UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Big Breaking news: उत्तराखंड के चार युवकों की मुरादाबाद सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Moradabad accident news today : मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: हल्द्वानी के चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Moradabad accident news today uttarakhand four youth lost Life: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें उत्तराखंड के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :Gas cylinder accident: नोएडा में गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने गांव जा रहे चाचा-भतीजे की चली गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास एक कार और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच युवक दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चार युवको ने तोड़ा दम
मृतकों में नैनीताल के तल्ली ताल निवासी बैंक मैनेजर दयाल सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह , टनकपुर के खालखेड़ा निवासी सुंदर सिंह , अल्मोड़ा के सोमश्वर-भंवरी निवासी भुवन सिंह भंडारी पुत्र दीवान सिंह शामिल हैं जबकि चौथे मृतक की पहचान अनिल नेगी के रूप में हुई है उसकी मौत अस्पताल में हुई है। आपको बता दें कि इस हादसे में कार ड्राइवर घायल हुआ है। उसकी पहचान हल्द्वानी के दयाल विहार निवासी यशदीप पांडेय पुत्र चंद्र बल्लभ के रूप में हुई है। ड्राइवर के मुताबिक कार हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बुक की गई थी चारों युवक एक साथ हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बैठे थे।।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आगे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की एक वजह कार चालक को नींद की झपकी आना भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चलते वाहन में चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया
इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। यह हादसा उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर बनकर सामने आई है।
