देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश
बस ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, कर्नाटक में जिंदा जले यात्री Karnataka bus fire news
1 min read
National Breaking 10+ died in bus truck accident karnataka bus fire news: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 10 से अधिक यात्री, मृतकों की संख्या पर अलग-अलग आंकड़े
National Breaking: 10+ died in bus truck accident karnataka bus fire news: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद हृदयविदारक खबर कर्नाटक से सामने आ रही है जहां चित्रदुर्ग जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हो गया। बताया गया है कि तेज रफ्तार ट्रक और स्लीपर बस की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अंतिम पुष्टि का इंतजार है। यह हादसा नेशनल हाईवे-48 पर हिरियूर तालुक के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकर्ण की ओर जा रही थी। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश उस समय गहरी नींद में थे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand public holiday 2026: उत्तराखण्ड सार्वजनिक अवकाश घोषित देखें सूची
डिवाइडर तोड़कर आया ट्रक, फ्यूल टैंक से टकराने पर हुआ धमाका karnataka bus fire accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन से आ गई और सीधे स्लीपर बस से टकरा गई। टक्कर बस के उस हिस्से में हुई, जहां डीजल फ्यूल टैंक लगा था। टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाका हुआ और बस आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। कुछ यात्रियों ने शीशे तोड़कर या बस से कूदकर किसी तरह जान बचाई, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए।
यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari case Pauri: पौड़ी अंकिता हत्याकांड में गट्टू की एंट्री, भाजपा नेता का इस्तीफा
चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर karnataka bus fire news
हादसे के समय उसी सड़क से गुजर रहे एक यात्री ने बताया कि स्लीपर बस ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया था। कुछ ही पलों में सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। एक अन्य यात्री, जो बस हादसे में बच गए, ने बताया कि टक्कर के बाद वे सीट से नीचे गिर पड़े। चारों तरफ आग थी, दरवाजा नहीं खुल रहा था और लोग चीख-पुकार कर रहे थे। कुछ यात्री दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि हालात बेकाबू हो गए।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal news: टिहरी में रिश्ते शर्मशार, सगे भाई ने युवक के काट दिए हाथ, मां ने भी दिया साथ
ड्राइवर-क्लीनर बचे, ट्रक सवारों की मौत bus fire news today
ईस्ट ज़ोन के आईजीपी रविकांत गौड़ा ने बताया कि स्लीपर बस के ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए, जबकि ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों को आग बुझाने और यातायात बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को इस मार्ग से यात्रा न करने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: वन भूमि पर अवैध कब्जा, उत्तराखण्ड सरकार को सुप्रीम फटकार
प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान breaking news today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ट्रक द्वारा बस के फ्यूल टैंक में टक्कर मारने के कारण आग लगी। हालांकि हादसे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Haridwar police firing news : हरिद्वार पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कुख्यात बदमाश घायल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
