Connect with us
Plane crash Big news Mexican Navy plane crashes in texsos US, killing 5 people DevBhoomi darshan update today:
सांकेतिक फोटो Plane crash Big news

Home / Highlights / Plane crash big news: अमेरिका में मैक्सिकन नेवी का प्लेन क्रेश, 5 की गई जिंदगी

Highlights

Plane crash big news: अमेरिका में मैक्सिकन नेवी का प्लेन क्रेश, 5 की गई जिंदगी

1 min read

Plane crash Big news Mexican Navy plane crashes in texsos US, killing 5 people DevBhoomi darshan update today:  अमेरिका में मेक्सिकन नेवी का विमान हादसे का शिकार, गैल्वेस्टन बे में गिरा प्लेन; 5 की मौत, एक बच्चा भी शामिल

Plane crash Big news Mexican Navy plane crashes in texsos US, killing 5 people DevBhoomi darshan update today:  देश दुनिया के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर अमेरिका से सामने आ रही है जहां टेक्सास राज्य में सोमवार दोपहर को मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान गैल्वेस्टन बे के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मृतकों में दो साल का एक बच्चा और मेक्सिकन नेवी के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक विमान हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने हादसे में पांच लोगों की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand UPNL equal pay: उत्तराखण्ड उपनल समान वेतन पर कैबिनेट ले सकती है बड़ा फैसला

मेडिकल मिशन पर था विमान Mexican Navy Plane crash Big news  today

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार मेक्सिकन नौसेना का यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था और आग में झुलसे मरीजों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। विमान ने मेक्सिको के मेरीडा शहर से उड़ान भरी थी और टेक्सास के शोल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस विमान में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें चार नौसेना अधिकारी, एक बच्चा, और तीन अन्य नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड कोहरे का यलो अलर्ट जारी बारिश बर्फबारी की आंशका

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Plane crash news  today

हादसे की सूचना मिलते ही गैल्वेस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय, स्थानीय पुलिस, गोताखोर दल, ड्रोन यूनिट और आपात सेवाओं को मौके पर भेजा गया। समुद्र में गिरे मलबे के आसपास लापता व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। मेक्सिकन नौसेना ने अपने बयान में कहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों की औपचारिक पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें- Jaspur news today: जसपुर बिना बताए स्कूल से गायब प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक पर भी गिरी गाज

खराब मौसम से हुआ हादसा? plane crash news 

गैल्वेस्टन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से कोहरे और खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह मौसम था या कोई तकनीकी खराबी। मेक्सिकन नौसेना ने भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

इस विमान दुर्घटना की जांच अब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रहे हैं। इसके साथ ही टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी भी जांच प्रक्रिया में शामिल है। मेक्सिको सरकार ने ह्यूस्टन स्थित अपने दूतावास के माध्यम से अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर सहयोग शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- New insurance bill 2025: न‌ए इंश्योरेंस बिल को मंजूरी, आम आदमी को क्या होगा फायदा?

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top