UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड कोहरे का यलो अलर्ट जारी बारिश बर्फबारी की आंशका
1 min read
Uttarakhand aaj ka mausam weather forecast update fog rain snowfall 2025 latest news today; कोहरे का यलो अलर्ट, 28 को पहाड़ों में हो सकती है बारिश बर्फबारी
Uttarakhand aaj ka mausam weather forecast update fog rain snowfall 2025 latest news today; उत्तराखण्ड में कड़ाके की सूखी ठंड का कहर जारी है। बात मौसम के मिजाज की करें तो राज्य के मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है जबकि दिन दोपहरी में गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव की कोई संभावना मौसम विभाग द्वारा नहीं जताई गई है।
इसके उलट मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में जहां आगामी 26 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के 4 पर्वतीय जिलों में आगामी 28 दिसंबर को हल्की फुल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे तापमान में और भी अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड पाला और कोहरा करेगा परेशान
पूरे हफ्ते मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी uttarakhand aaj ka mausam update uttarakhand weather today
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 24 दिसंबर से शुक्रवार 26 दिसंबर तक राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने की आंशका है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
27 दिसंबर तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। परंतु 28 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा एवं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड इस वर्ष पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड अगले माह पहुंचेगा ला नीना
प्रदेश में सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ uttarakhand weather alert today
आपको बता दें कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है।
साथ ही मैदानी क्षेत्रों में रात के तापमान में अत्यधिक गिरावट और हवा की गति धीमी रहने के कारण कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। जिसको देखते हुए अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई भी बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है वरन मैदानी जिलों में घने कोहरे के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather alert today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम बारिश बर्फबारी कोहरे का अलर्ट
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
