Connect with us
Uttarakhand news: road accident in uttarakashi, a bus full of passengers fell into ditch, 15 people died.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

1 min read

Uttarakashi bus accident: दुर्घटनाग्रस्त बस में चालीस यात्री बताए जा रहे हैं सवार, अभी तक 15 से अधिक लोगों की मौत की खबर, मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

राज्य के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां यमुनोत्री हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस भीषण सड़क हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है।
Uttarakashi bus accident
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मतगणना को देखते हुए चंपावत पुलिस ने जारी किया नया ट्रेफिक रूट प्लान, जरूर देख लें

बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। जिससे मृतकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने का अनुमान मीडिया रिपोर्ट्स में लगाया जा रहा है।
Uttarakashi bus accident

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिता का हाथ छूटा तो नदी के तेज बहाव में बही मासूम बच्ची, सर्च अभियान जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top