Connect with us
Uttarakhand: a man drowning in the bageshwar Saryu river, no news yet

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : उफनती सरयू नदी में कूदा युवक अभी तक कोई खबर नहीं

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड : उफनती सरयू नदी में कूदा युवक अभी तक कोई खबर नहीं

1 min read

Bageshwar Saryu River Drowning: बागेश्वर के सरयू नदी में युवक ने नशे की हालत में लगाई छलांग ,पानी के तेज बहाव में बहा युवक

राज्य में बारिश के कारण इन दिनों नदी नाले उफान पर हैं वही नदी नालों  में बहने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। राज्य से आए दिन नदी नालों में बहने की खबर सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर बागेश्वर जिले के कपकोट से सामने आ रही है जहां एक युवक ने सरयू-खीरगंगा के संगम से सरयू नदी में छलांग लगा दी। बता दें कि पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक नदी में बह गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे पुलिस , एसडीआरएफ एंव दमकल विभाग की टीम युवक की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक ने शराब के नशे में नदी में छलांग लगाई थी।(Bageshwar Saryu River Drowning)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में गधेरे के एकाएक उफान में आने से घास लेकर आ रही महिला बही, मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के भयूं के ध्रूणी तोक निवासी जगदीश गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पुत्र किशन गिरी खीरगंगा नदी पर बने पुल से नीचे उतरा तथा संगम पर बने घाट पर जाकर अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। बता दें कि युवक बागेश्वर के होटल में काम करता था। युवक के माता-पिता का निधन भी हो चुका है। बहने वाला युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बताते चलें कि काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका ।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, वृद्ध को बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षतविक्षत शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top