UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड पाला और कोहरा करेगा परेशान
1 min read
Uttarakhand weather Update News: पहाड़ों में पाला, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ाएगा ठंड, तापमान में आएगी गिरावट..
Uttarakhand weather Update News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि तापमान में गिरावट आने के कारण रात के समय सर्दी का सितम तो दिन मे धूप खिलने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सूखी ठंड से अभी तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय धुंध छाई हुई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश बर्फबारी की आंशका
मौसम विभाग की माने तो आज शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम मे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते प्रदेश ठंड और शीतलहर की चपेट में रहेगा। इसके साथ ही चमोली और उत्तरकाशी जिले मे बर्फबारी की आशंका जताई गई है ,जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। जबकि अन्य कई पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने के आसार बने हुए है।
कोहरे का येलो अलर्ट जारी ( Uttarakhand weather update)
हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घने कोहरे की चेतवानी जारी की गई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर फिसलन का खतरा भी बढ़ सकता है।आने वाले दिनों की अगर बात करें तो कुछ दिनों में ज्यादातर क्षेत्रों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है जो ठंड में इजाफा करेगा। बताते चले शुष्क मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में कुछ कुछ जगह पर 4 गुना तक का अंतर देखने को मिल रहा है।
