Connect with us
Almora car accident: bank cashier Subhash Bisht died sult road today uttarakhand live
Image : social media ( Almora car accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora car Accident: सल्ट अल्मोड़ा में कार हादसा, बैंक कैशियर सुभाष बिष्ट की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora car Accident: सल्ट अल्मोड़ा में कार हादसा, बैंक कैशियर सुभाष बिष्ट की गई जिंदगी

1 min read

Almora car accident  : पीएनबी बैंक शाखा के हेड कैशियर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

Almora car accident: bank cashier Subhash Bisht died sult road today uttarakhand live  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक कार खाई में गिरने से दुर्घटना का शिकार हुई है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें पीएनबी बैंक शाखा के हेड कैशियर की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun bike accident today: देहरादून भीषण बाइक हादसे में 2 छात्रों की चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी जिले के गुजडू धुमाकोट के तल्ला पटवारी क्षेत्र सुनवर्मा गांव के निवासी 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट थलीसैंण की पीएनबी बैंक शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। दरअसल सुभाष बिष्ट वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर कचनालगाजी बिजलीघर के निवासी थे। बीते शुक्रवार को बैंक का काम निपटाने के बाद वह अवकाश के चलते पौडी गढ़वाल से काशीपुर स्थित घर के लिए कार संख्या uk19b0880 पर सवार होकर निकले थे।

खाई मे समाई कार  , युवक की गई जिंदगी (almora accident news today) 

इस दौरान जैसे ही उनकी कार अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट के मरचूला कूपी बैंड के पास  स्टेट हाईवे पर पहुंची तो असंतुलित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने कार में फंसे युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी जिंदगी जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वही उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top