Connect with us
heavy bolder fell into max accident landslide kotdwar dugdda pauri Garhwal news today
Image : social media ( Kotdwar Dugdda Max Accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kotdwar dugdda landslide accident: कोटद्वार में मैक्स पर गिरा बोल्डर 2 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar dugdda landslide accident: कोटद्वार में मैक्स पर गिरा बोल्डर 2 की गई जिंदगी

1 min read

Kotdwar Dugdda Max Accident  : दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुआ बोलेरो वाहन, 2 की गई जिंदगी

heavy bolder fell into max accident landslide kotdwar dugdda pauri Garhwal news today : इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां कोटद्वार दुगड्डा नेशनल हाईवे पर सिद्धबली के पास एक मैक्स वाहन पर भारी भरकम बोल्डर गिर जाने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :सेना के वाहन पर गिरा भारी भरकम बोल्डर लद्दाख में 2 जवान शहीद Ladakh Army Accident

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को पौडी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के किल्बोलाखाल से यात्रियों को कोटद्वार की ओर ले जा रहा मैक्स वाहन (यूके-11-टीए-1610) सिद्धबली से 2 किलोमीटर आगे पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके  ऊपर भारी बोल्डर गिरने से  दो लोगो की जिंदगी चली गई ,जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान वाहन मे कुल 8 लोग सवार थे । सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने सभी घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल भर्ती करवाया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

जाने क्या कहा CO ने

CO निहारिका सेमवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सकें। फिलहाल दुगड्डा मार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है केवल मार्ग पर आवश्यक सेवाओं के वाहनो को ही जाने की अनुमति दी गई है ।

मृतको की पहचान 

मृतकों में सतवीर पुत्र राजेंद्र लाल उम्र 20 वर्ष और 30 वर्षीय रविंद्र निवासी रिखणीखाल शामिल हैं।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोल्डर गिरने से जहां मैक्स वाहन के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए वहीं दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही हादसे की तस्वीरों को देखकर भी हादसे की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को समूचे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने आम जनमानस से अपील है कि अतिआवश्यक परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top