Connect with us
Haldwani missing girls news
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: चार दिनों से लापता है 2 नाबालिग बच्चियां, सड़कों पर उतरे लोग, थाने का किया घेराव

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: चार दिनों से लापता है 2 नाबालिग बच्चियां, सड़कों पर उतरे लोग, थाने का किया घेराव

1 min read

Haldwani missing girls news: चार दिनों से लापता नाबालिग बच्चियों का नही लगा सुराग, बच्चियों को ढूंढने में पुलिस नाकाम हो रही साबित, सड़कों पर उतरे लोग हिंदू संगठन के लोग, थाने का किया घेराव…….

Haldwani missing girls news: गौरतलब हो कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 और 15 वर्षीय नाबालिग लड़कियों को मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने बनभूलपुरा थाने का घेराव कर किशोरियों को बरामद करने की माँग की लेकिन आज 4 दिन बाद भी पुलिस बच्चियों को ढूंढने में नाकाम रही है जिसके चलते लोग सड़कों पर उतरे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बरात जाने से ठीक पहले बाजार गया दूल्हा लापता बराती करते रहे इंतजार मचा हड़कंप

Haldwani news today
बता दें 20 जून को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित बनभूलपूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय व 15 वर्षीय दोनों नाबालिग लड़कियों को एक मुस्लिम लड़का अपने जाल में फंसाकर फरार हो गया। जिसकी वजह से छात्राओं के परिजन काफी परेशान है और उन्हें उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने बनभूलपुरा थाने में हंगामा खड़ा कर किशोरियों को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की लेकिन बावजूद इसके चार दिन के बाद भी किशोरियों का कुछ पता नही चल पाया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में हैरतअंगेज घटना, मेहंदी रस्म के बाद दुल्हन हुई लापता, आज आनी थी बरात

uttarakhand missing girls
पुलिस की नाकाम कोशिश को देखते हुए हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट गया और वे भारी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द किशोरियों की तलाश करने की मांग उठाई है। सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम समुदाय का युवक दोनों नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लाल कुआं ले गया इसके बाद उसके यूपी के बदायूं जाने की सूचना मिली है। हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को चेतावनी दी है कि जल्द लड़कियों को बरामद किया जाए अन्यथा पूरे शहर को बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Tehri Car accident CCTV: टिहरी में खंड विकास अधिकारी की कार ने 4 को रौंदा 3 की गई जान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top