Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: सावधान, पहाड़ी रुट में ना करें यात्रा भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: सावधान, पहाड़ी रुट में ना करें यात्रा भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद
1 min read
मूसलाधार बारिश के साथ ही शुरू हुआ आफतों का दौर, भारी भूस्खलन (Uttarakhand Landslide) से कई सड़कें बंद, अतिआवश्यकीय कार्य होने पर ही करें पहाड़ी मार्गों पर यात्रा…
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सभी नदी नाले तो उफान पर हैं ही इसके अलावा भूस्खलन (Uttarakhand Landslide) से अधिकांश सड़के बंद हैं। बता दें कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के कारण मलबा आने से करीब 338 सड़कें बंद हैं। इनमें तीन नेशनल हाईव भी शामिल हैं। प्रदेश में बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ, कर्णप्रयाग-रानीखेत, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित रहा। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर से 7 किलोमीटर दूर चमधार में मलबा आने की वजह से मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे से अवरुद्ध है। रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे कई घंटे बंद रहे। वहीं बारिश से पौड़ी जिले के 25 मार्ग बंद हैं। पौड़ी जिले के तहसील थलीसैण के चौथान पट्टी में भारी बारिश से डडोली मल्ली गांव में दो डाट पुलिया, दो घराट बह गए हैं। बूंगीधार-नागचुला खाल मोटर मार्ग डुमडीकोट के समीप क्षतिग्रस्त हो गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण निम्न स्थानों पर मार्ग बन्द हैं-
1 सिरोबगड़
2 बांसवाड़ा
3 सौड़ी
4 भटवाड़ीसैण
5 रामपुर (शेरसी)
6 घोलतीर से आगे
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा
अगर बात करें कुमाऊ मंडल की तो यहाँ भूस्खलन से मलबा आने के कारण 45 सड़कें बंद हैं। इसमें चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है जो शनिवार से बंद है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में सीमा को जोड़ने वाले चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 14 सड़कें बंद है। सभी सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। नैनीताल जिले में दो मोटर मार्ग मलबा आने से अवरूद्ध हैं।
You may also like...
Related articles
Pithoragarh: पिथौरागढ़ में 3 साल के बेटे के साथ लापता हुई महिला, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना
1 min read पिथौरागढ़ में 34 वर्षीय महिला तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना…
Read More
Uttarakhand news: हरिद्वार में स्नान के दौरान लापता हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
1 min read हरिद्वार में स्नान के दौरान बिछड़े 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन से लापता |Missing Elderly Man Haridwar…
Read More
Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….
1 min read जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, बच्चों सहित 11 घायल; दो…
Read More
Uttarakhand news: हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर? मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत
1 min read ||Uttarakhand News live Mussoorie IT Employee Radha Gayatri Death Mystery| मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की…
Read More
Nainital breaking news: नैनीताल में पर्यटकों की कार गिरी सरिता ताल में….
1 min read Nainital breaking news today Tourist Car fall in Sarita lake: नैनीताल में बड़ा हादसा टला, झील में…
Read More
Jaspal Rana Mother: जसपाल राणा की मां को लेकर फैली गलत खबर, अस्पताल में चल रहा इलाज
1 min read जसलपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा के निधन की खबर निकली भ्रामक, दिल्ली के अस्पताल में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
