Connect with us
Uttarakhand news: Red alert issued for heavy rain in these districts of Uttarakhand today.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा

1 min read

राज्य में अभी नहीं थमेगा भारी बारिश (Uttarakhand Rain) का दौर, मंगलवार को भी जमकर बरसेंगे मेघ, रेड अलर्ट (Red alert) जारी, मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक जारी किया आरेंज अलर्ट..

उत्तराखण्ड में मौसम के तेवर अभी नरम नहीं पड़ने वाले हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी कर मंगलवार को राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल एवं बागेश्वर जिलों में भारी‌ से भारी बारिश (Uttarakhand Rain) का रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है। इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग का दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गलती से भी पहाड़ो में ना करें यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 28, 29 एवं 30 जुलाई के लिए भी समूचे प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी‌ गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा बागेश्वर जनपदों के अधिकांश क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 30 जुलाई तक लगातार जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान लोगों को नदी, नालों के तटीय वाले क्षेत्रों में न जाने और आपातकालीन परिस्थितियों में ही पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने की सलाह मौसम विभाग द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ में भारी भूस्खलन की चपेट में आकर टूटा करोड़ों का पुल, नौ लोगोें की मौत, देखें भयावह VIDEO

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top