Connect with us
uttarakhand news: Four days school holiday due to rain and harela festival uttarakhand school holiday devbhoomidarshan news portal

Home / उत्तराखण्ड / बिग ब्रेकिंग: समूचे उत्तराखंड में 4 दिन विद्यालयों की छुट्टी शिक्षक स्टॉफ को भी अवकाश

उत्तराखण्ड देहरादून

बिग ब्रेकिंग: समूचे उत्तराखंड में 4 दिन विद्यालयों की छुट्टी शिक्षक स्टॉफ को भी अवकाश

1 min read

Uttarakhand school holiday: उत्तराखण्ड में चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, अब खुलेंगे सीधे मंगलवार को…

उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिला अधिकारियों को विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि 14 एंव 15 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के संभावना को देखते हुए अवकाश घोषित किया है। वही 16 जुलाई को रविवार तथा 17 जुलाई को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला का अवकाश है। इस कारण चार दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बताते चलें कि बच्चों के साथ ही इस बार विद्यालयों के स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है।
(Uttarakhand school holiday)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया आदेश, अब 17 जुलाई को होगी हरेला पर्व की छुट्टी

इस संबंध में 14 और 15 जुलाई के लिए शासन की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार राज्य मे लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही है। जिस कारण दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कही भारी बारिश के कारण ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 16 और 17 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
(Uttarakhand school holiday)
बिग ब्रेकिंग: समूचे उत्तराखंड में 4 दिन विद्यालयों की छुट्टी शिक्षक स्टॉफ को भी अवकाश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नैनीताल यात्रा करने वाले ध्यान दें, रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा ये मार्ग

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top