उत्तराखण्ड हल्द्वानी
हल्द्वानी में 6 जुलाई को ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट सफर से पहले जरूर देख लीजिए…
1 min read
Haldwani traffic divert news हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक ध्यान दें, कल शनिवार को वीकेंड के मौके पर रूट डाइवर्ट किया गया है…..
Haldwani traffic divert news गौरतलब हो की वीकेंड के दौरान अधिक संख्या मे यात्री घूमने के लिए नैनीताल पहुँचते है जिसके चलते अक्सर प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हर वीकेंड पर रूट डायवर्ट किया जाता है ताकि लोगों को जाम जैसी विकट परिस्थितियों से ना गुजरना पड़े। इसी बीच आगामी 6 जुलाई को वीकेंड के मौके पर रूट डायवर्ट किया गया है इसलिए पहले ही घर से नया रूट प्लान देखकर निकले।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 6 जुलाई को छ: जिलों के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित
ये रहेगा नया रूट
Haldwani Latest news सभी लोगों को अवगत कराया जाता है कि दिनांक 06.07.24 को प्रातः 09:30 बजे से 13:00 बजे तक नारीमन चौराहा काठगोदाम के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े अवशेष पेड़ों की लॉपिंग की जानी है, जिस कारण काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।
० अतः दिनांक 06.07.24 को प्रातः 09:30 से 13:00 बजे के मध्य हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- वनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। उक्त अवधि में नारीमन चौराहे के आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
