ALMORA NEWS UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT
Uttarakhand news: अल्मोड़ा पुलिस कांस्टेबल उमेश कुंवर की खाई में गिरने से गई जिंदगी…
1 min read
Umesh Almora police constable: हेड कांस्टेबल की खाई मे गिरने से गई जिंदगी, छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे वापिस...
head constable umesh kunwar of khatima udham Singh Nagar died fell into ditch kherana going almora police duty uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस हेड कांस्टेबल की खाई मे गिरने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Champawat news:टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा अल्मोड़ा के इंजीनियर समेत 2 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के खेतलसंडा के निवासी 46 वर्षीय उमेश सिंह कुंवर पुत्र पुष्कर सिंह कुंवर पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर अल्मोड़ा जिले में तैनात थे। दरअसल उमेश छुट्टी बिताने के बाद बीते सोमवार की देर रात वापिस घर से ड्यूटी पर अल्मोड़ा बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाईवे डाकारोली के पास पहुँची तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे मौके पर ही हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
हादसे के अगले दिन मिली खबर ( almora accident news today)
इस घटना की जानकारी बीते मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को तब लगी जब उन्होंने सड़क पर बाइक को गिरा देखा। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी अन्य पुलिस की टीम को दी, इसके बाद पुलिस के जवानों ने खाई में गिरे उमेश सिंह को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी अस्पताल भवाली भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश की मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमें मे शोक की लहर दौड़ गई वहीं मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया।
