Connect with us
Uttarakhand news: Rajat Bora of Someshwar almora becomes Flying Officer in Indian Air Force. Rajat Bora Flying Officer

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: सोमेश्वर के रजत बोरा बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सोमेश्वर के रजत बोरा बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

1 min read

Rajat Bora Flying Officer: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं रजत, उत्तीर्ण किया एयरफोर्स काॅमन एडमिशन टेस्ट….

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकारी गैर सरकारी सभी क्षेत्रों में यहां से युवा अपनी सफलता का परचम लहरा कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। यदि हम बात करें सैन्य क्षेत्र की तो वीरभूमि उत्तराखंड के युवा हमेशा से ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गए हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा की। जिन्होंने एयरफोर्स काॅमन एडमिशन टेस्ट पास कर लिया है। बता दे कि रजत अब भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। बताते चलें कि जल्द ही रजत अपनी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे।
(Rajat Bora Flying Officer)
यह भी पढ़ें- चमोली: कोठी गांव के मयंक बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर, राष्ट्रपति ने पहनाई रैंक

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। बता दें कि रजत ने प्राइमरी तक की पढ़ाई सोमेश्वर से तथा आगे की पढ़ाई रुड़की से पूर्ण की है। बताते चलें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजत के पिता जहां भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं वहीं उनकी मां एक कुशल ग्रहणी है। बचपन से ही घर में देश सेवा का माहौल देखकर रजत ने भारतीय वायु सेना में जाने की तैयारी शुरू कर दी। रजत ने अपनी मेहनत एवं लगन से AFCAT की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है तथा घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Rajat Bora Flying Officer)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बड़ा बेटा बना सेना में अफसर छोटा बेटा फायटर पायलट के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top