Connect with us
Uttarakhand news today : rain tree fell into bolero one died dehradun accident.
Image : social media ( Dehradun rain news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun news: सवारियों से भरे बोलेरो पर गिरा विशालकाय, पेड़ 1 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun news: सवारियों से भरे बोलेरो पर गिरा विशालकाय, पेड़ 1 की गई जिंदगी

1 min read

Dehradun rain news today  : सवारियों से भरे बोलेरो वाहन के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, एक युवक की गई जिंदगी..

Dehradun Bolero accident today  : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बिगड़ा हुआ है जिसके चलते इस समय यात्रा करना किसी जोखिम से कम नहीं है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर तेज बारिश और आंधी तूफान  के बीच आज एक विशालकाय पेड़ बोलेरो वाहन के ऊपर गिरा है जिसके चलते एक व्यक्ति की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :SELAQUI Dehradun car accident: सेलाकुई कार हादसे में घायल छात्रा ने तोड़ दिया दम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को राजधानी देहरादून से चकराता की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे 707A पर FRI के सामने उस दौरान दर्दनाक हादसा घटित हो गया जब यात्रियों से भरा वाहन संख्या UK09A0433 विकासनगर से होते हुए नौगांव की ओर जा रहा था तभी बारिश के बीच वाहन के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गया जिसके चलते दर्दनाक हादसा घटित हो गया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन उत्तरकाशी जिले के नौगांव का बताया जा रहा है। वहीं जिस दौरान घटना घटित हुई उस समय घटना स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद थे जिन्होंने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा की। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने वाहन के ऊपर गिरे पेड़ को सड़क से हटाया लेकिन उससे पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है की घटनास्थल पर मौजूद पेड़ काफी पुराने और जर्जर अवस्था में है जिनके कटान और छटाई को लेकर फिलहाल प्रशासन की ओर से  कार्यवाही की जा रही है जिसके कारण पेड़ को काट दिया गया है । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बीच वाली सीट पर बैठे थे हादसे का शिकार हुए अरविंद ( Dehradun rain news today) 

बताते चले हादसे में बीच वाली सीट में बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी को गंभीर और एक अन्य सवारी को मामूली चोट आई थी जिन्हे 108 के माध्यम से देहरादून अस्पताल भेजा गया था जहां पर डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top