उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड: सब्जी विक्रेता की प्लास्टिक प्रतिबंध होने के बाद शुरू हुई अनोखी पहल
1 min read
Uttarakhand plastic Ban News: उत्तराखंड में प्लास्टिक प्रतिबंध के बाद नैनीताल के एक सब्जी विक्रेता की ग्राहकों के लिए अनोखी पहल
राज्य मे पॉलिथीन प्रतिबंध होने के बाद अब सामान एंव सब्जी लेने के लिए जाने वाले ग्राहकों तथा दुकानदारों दोनों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक सब्जी विक्रेता ने ग्राहकों को सब्जी उपलब्ध कराने के लिए एक नया तरीका खोजा है। बता दें कि यह सब्जी विक्रेता ग्राहकों को सामान के साथ बीस रुपये का कपड़े का थैला उपलब्ध करा रहा है। ग्राहक अगले दिन दुकान पर थैला वापस करके अपने बीस रुपये वापस ले सकता है।(Uttarakhand plastic Ban News)
यह भी पढ़िए:Video: उत्तराखंड के प्रशांत दिखेंगे KBC-14 में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर
तल्लीताल स्थित सब्जी कारोबारी विजय सिंह का कहना है कि पॉलिथीन बंद होने के बाद ग्राहकों को सब्जी ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग आफिसों से लौटते वक्त भी सब्जी ले जाते हैं , उनके पास थैला उपलब्ध नहीं होता है। कागज की थैली फट जाती है तथा सब्जी गिर जाती है। ग्राहकों की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने कपड़े के मजबूत थैले बनवाकर उनकी इस समस्या का समाधान निकाला हैं। जो ग्राहक ज्यादा सब्जी लेता है उसे 20 रुपये में यह थैला उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही अगले दिन अगर ग्राहक चाहे तो थैला वापस करके 20 रुपये वापस भी ले सकता है।
यह भी पढ़िए:नैनीताल की नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनी विभा दीक्षित
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
