Connect with us
Uttarakhand weather monsoon update
सांकेतिक फोटो uttarakhand weather monsoon update

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather monsoon update: उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather monsoon update: उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather monsoon update : उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने की सलाह….

Uttarakhand weather monsoon update : उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिला है जिसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई जबकि कई इलाकों में मलवा गिरने से लोगों के मकान तक क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही नदी नालों का जलस्तर भी भारी बारिश के दौरान बढ़ा जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई। इसी बीच आज 18 सितंबर बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand roads: 245 सड़कें अभी भी बंद, CM धामी ने दिए 48 घंटे में खोलने के निर्देश

Uttarakhand weather alert today बता दें भारी बारिश के कहर ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर रखा है लेकिन इसी बीच बीते शनिवार से सोमवार तक भारी- बारिश के कहर से कुछ हद तक प्रदेश के लोगों को राहत मिली। वहीं आज बुधवार को फिर से मानसून एक्टिव नजर आ रहा है जिसके चलते प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली , अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग ,टिहरी देहरादून ,पौड़ी ,बागेश्वर ,चंपावत नैनीताल आदि जनपदों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश के तीव्र दौर के जारी रहने की संभावना है जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें- Garjiya temple mandir ramnagar: उत्तराखण्ड गर्जिया मंदिर एक सप्ताह के लिए बंद

Uttarakhand weather rain alert इसके अलावा आगामी 19 सितंबर से 22 सितंबर तक मौसम साफ नजर आने वाला है लेकिन 22 सितंबर से फिर मानसून विदाई से पूर्व एक बार सक्रिय हो सकता है। बताते चलें प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पडने के साथ ही चार धाम यात्रा ने दूसरे चरण में गति पकड़ ली है जिसके कारण यात्रियों की संख्या में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है लेकिन बदरीनाथ हाईवे को सुधारने का काम बेहद सुस्त चाल से हो रहा है। गौचर से लेकर बद्रीनाथ तक सड़क बदहाल है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में अभी और बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top