Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में अभी बरसात का दौर रहेगा जारी, मंगलवार को भी रेड अलर्ट जारी रहे सावधान
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अभी बरसात का दौर रहेगा जारी, मंगलवार को भी रेड अलर्ट जारी रहे सावधान
By
1 min read
Uttarakhand weather rain update: प्रदेश के कुछ इलाकों मे भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, अन्य इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने की सलाह.
Uttarakhand weather rain update: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है जिसके चलते कई स्थान जलमग्न हो गए हैं वहीं कुछ पहाड़ी स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के चलते चट्टानें गिर रही है जिससे भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल दोनों जगह बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। खासकर कुमाऊं में दो दिन से ज्यादा समय से लगातार बारिश हो रही है और अभी तक बारिश के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार भी कुमाऊं में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है जबकि कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी धरती, घरों से बाहर निकले डरे सहमे लोग
Uttarakhand barish alert update बता दें बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने रविवार को अधिकांश जिलों में विराम लगाया है तो वहीं कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में अभी भी लगातार बारिश का दौर जारी है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो को बन्द कराने के आदेश दिए है। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को भी प्रदेश के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर के अधिकतम इलाकों में 9 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों नैनीताल, चंपावत,देहरादून उधम सिंह नगर,अल्मोड़ा ,हरिद्वार और पौड़ी में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र बारिश की आशंका जताई गई है साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की पूर्ण संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन ने उफान पर आए नदी – नाले वाले स्थानों पर ना जानें की सलाह देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए इन जिलों में भारी अलर्ट जारी रहें सावधान!!
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
