उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों के लिए दो अन्य विषय हुए अनिवार्य शासनादेश जारी….
1 min read
Uttarakhand yoga health education: उत्तराखंड में अब 12वीं तक योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा का विषय होगा अनिवार्य
उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर आ रही है। जी हां बताया जा रहा है कि 12वीं तक अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा अनिवार्य हो गई है। इसके आदेश भी जारी किए गए है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से योग प्रशिक्षकों के लिए यह एक बेहद अच्छी खबर है । गौरतलब है कि 2005 से योग प्रशिक्षितो द्वारा विद्यालयों में योग शिक्षा प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी। बता दें कि इस आदेश के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगार योग्य शिक्षकों को अब रोजगार अवसर प्राप्त होगा ।(Uttarakhand yoga health education)
यह भी पढिए:उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने जारी किया रिजल्ट 738 अभ्यर्थियों की लगी नौकरी
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताते हुए योग प्रशिक्षित सोसाइटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि धन सिंह रावत के शिक्षा मंत्री बनने के बाद से ही योग को वैलनेस सेंटरों में प्रारंभ किया गया है तथा अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा को इंटरमीडिएट स्तर तक भी प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए है। योग शिक्षा के शुरू होने से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
