Connect with us
Uttarakhand rain alert 2023: rain and snowfall alert in Uttarakhand Uttrakhand rain alert 2023 devbhoomidarshan news portal from uttarakhand

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 2 मैदानी जिलों के लिए नया अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 2 मैदानी जिलों के लिए नया अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Rain Alert 2023:उत्तराखंड में भीषण गर्मी शुरू होने से पहले मौसम एक बार फिर लेगा बड़ा करवट बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते और पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।(Uttarakhand Rain alert 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेड़ू भी होने लगा धीरे-धीरे विलुप्त, बेडू पाको बारोमासा तक रह गया सिमित

इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। अब ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पिछले कई वर्षों को देखें तो नवंबर से जनवरी तक कई बार उत्तराखंड के ऊपरी व निचले इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हो जाती थी लेकिन साल 2022 के इन महीने मे बर्फबारी नाममात्र की ही देखने को मिली। जिसे पर्यटन पर भी काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है। इस बीच बीते बुधवार को सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top