Connect with us
Uttarakhand Rain Alert for hills area from 7 to 10 june

Home / UTTARAKHAND WEATHER / मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट उत्तराखंड के इन जिलों में 7 से 10 जून तक झमाझम बारिश

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट उत्तराखंड के इन जिलों में 7 से 10 जून तक झमाझम बारिश

1 min read

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, मौसम विभाग ने बारिश के लिए जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड मौसम(Uttarakhand Rain Alert)  विभाग के अनुसार राज्य में प्री मानसून का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप रही वहीं अब उत्तराखंड में दस जून तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सात जून को येलो अलर्ट है। सभी पहाड़ी जिलों में इस हफ्ते बारिश संभव है। मौसम विभाग के पांच दिनी पूर्वानुमान के मुताबिक, पांच और छह जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ जगह और देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। सात जून को पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनें विशुंग गांव के पवन फर्त्याल

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है। अगर बात करें उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की तो ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी भी की है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। अगर फसल की दृष्टि से बात करे तो कृषि पंडितों का मानना है कि इस वक्त की बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। खरीफ की फसलों के लिए इस बारिश को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: CDS परीक्षा में देश में दूसरा स्थान फुलारागांव के नितिन बने भारतीय सेना में अफसर

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top