Connect with us
Uttarakhand: Tehri Garhwal accident News pickup vehicle fall in Yamuna river
Image : social media ( Tehri Garhwal accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News update: टिहरी गढ़वाल में पिकअप वाहन गिरा यमुना नदी में…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल

Uttarakhand News update: टिहरी गढ़वाल में पिकअप वाहन गिरा यमुना नदी में…

1 min read

Tehri Garhwal accident News  : सेब से लदा पिकअप वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर यमुना नदी मे समाया...

Tehri Garhwal accident News : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे कहर बनकर टूट जिसके चलते अभी तक कहीं सारे लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। ऐसी ही कुछ भीषण सड़क हादसे की खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है जहां पर सेब से लदा पिकअप वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जो खाई में गिरने के बाद सीधा यमुना नदी में समा गया वो तो गनीमत रही की सही समय पर युवकों का रेस्क्यू किया गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़: थल मुवानी में खाई में गिरी मैक्स रेस्क्यू जारी Pithoragarh thal muwani accident

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नूरानी नैटवाड के निवासी 25 वर्षीय परमेश लाल पुत्र दिल्लू लाल व 22 वर्षीय नवीन पुत्र शिवदयाल  पिकअप वाहन संख्या UK07TD 6512 मे सवार होकर अन्य दो साथियों के साथ मोरी से देहरादून के विकासनगर की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनका सेब से लदा पिकअप वाहन टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग ( धनोल्टी कैंपटी ) के अंतर्गत सुमन क्यारी चौकी के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा इसके बाद वाहन सीधा यमुना नदी में समा गया।

हादसे के दौरान 4 लोग थे सवार

हादसे के दौरान वाहन में चार युवक सवार थे । जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक युवक को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला जबकि दूसरे युवक की तलाश में अधिक समय लगा जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया वहीं दो अन्य युवक पहले ही वाहन से छिटककर बाहर गिर गए थे जिन्हें हल्की चोटे आई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top