UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather holi 2026: होली में कैसा रहेगा मौसम बड़ा अपडेट आया सामने
1 min read
Uttarakhand weather holi 2026: mausam update rain snowfall alert forecast today: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 3 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी….
Uttarakhand weather holi 2026: mausam update rain snowfall alert forecast today: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर इस बार रंगों के पर्व पर मौसम कैसा रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं, खासकर पर्यटक जो एक बार फिर से हिल स्टेशनो में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 27 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में प्रवेश कर चुका है, जिसका असर आज रात से देखने को मिलने लगेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस सिस्टम के सक्रिय होने से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों (3000 मीटर से ऊपर) में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा।
बताते चलें कि इस देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत सहित अधिकांश मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 5 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।
अगले 3–4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं।
होली पर कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के वर्तमान संकेतों के अनुसार होली के आसपास प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की ठंड बनी रह सकती है। फिलहाल किसी बड़े मौसम व्यवधान की चेतावनी नहीं है, जिससे त्योहार का रंग फीका पड़े। कुल मिलाकर, होली से पहले मौसम जरूर करवट लेगा, लेकिन फिलहाल बड़े स्तर पर किसी भारी बारिश या व्यापक बर्फबारी की आशंका नहीं है।
यह भी पढ़ें- WhatsApp news today: 1 मार्च से बदलेंगे नियम, अब ऐसे नहीं चलेगा व्हाट्सएप टेलीग्राम
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
