Connect with us
Uttarakhand weather today aaj ka mausam update forecast fog rain snowfall yellow alert latest news
सांकेतिक फोटो uttarakhand weather today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मौसम कोहरे की दस्तक बारिश बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मौसम कोहरे की दस्तक बारिश बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather today aaj ka mausam update forecast fog rain snowfall yellow alert latest news: उत्तराखंड में कोहरे की दस्तक: मैदानों में ज्यादा ठंड,अब बदलेगा मौसम, 21 को बारिश बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand weather today aaj ka mausam update forecast fog rain snowfall yellow alert latest news: उत्तराखंड में मौसम ने बड़ा करवट ले लिया है इन दिनों मौसम का मिजाज दो रंगों में नजर आ रहा है। पहाड़ में जहां दोपहर में चटक धूप खिल रही है वहीं मैदान में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि दोनों जगह सुबह और शाम ठंड का असर तेज होता जा रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को पहाड़ों से ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आज शुक्रवार 19 दिसंबर को भी उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घने कोहरे ने अपनी चादर ओढ़ ली है।

जी हां… उत्तराखण्ड के मैदानी इलाकों में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जहां अगले तीन -चार दिनों तक जहां राज्य के उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जिले सहित पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है वहीं पहाड़ों में भी 21 दिसंबर को बारिश बर्फबारी की आंशका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- Pauri teacher news today: पौड़ी शराबी शिक्षक ने सुबह ही कर दी बच्चों की छुट्टी, हुआ सस्पेंड

मैदानों में ठिठुरन, पहाड़ों में अपेक्षाकृत राहत uttarakhand aaj ka weather 

आपको बता दें कि प्रदेश के मैदानी जिलों में ऊधमसिंह नगर सबसे अधिक ठंड की चपेट में है। यहां अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम को कोहरे की मोटी परत छा जाने से धूप सीमित समय के लिए ही दिखाई दे रही है, जिससे ठंड का अहसास और गहरा हो गया है। इसके उलट पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान ऊधमसिंह नगर से लगभग चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो इस समय असामान्य स्थिति को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम रविवार को बारिश बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून में दिन गर्म, रातें ठंडी uttarakhand aaj ka mausam 

बात देहरादून की करें तो यहां मंगलवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे रहा। यही वजह है कि दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का तेज असर महसूस किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड इस वर्ष पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड अगले माह पहुंचेगा ला नीना

कोहरे को लेकर यलो अलर्ट uttarakhand weather news today

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में मध्यम से घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
मंगलवार को दर्ज हुआ तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
देहरादून: अधिकतम 26.0 | न्यूनतम 6.7
ऊधमसिंह नगर (पंतनगर): अधिकतम 16.1 | न्यूनतम 10.1
मुक्तेश्वर: अधिकतम 20.7 | न्यूनतम 7.0
नई टिहरी: अधिकतम 22.0 | न्यूनतम 7.8
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड मौसम पहाड़ों में पाला मैदान में कोहरा बढ़ाएगा सूखी ठंड

21 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड uttarakhand weather rain snowfall alert in December 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तराखंड में 21 दिसंबर को साफ तौर पर देखने को मिलेगा। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand snowfall: 30 साल का टूटा रिकॉर्ड हिमपात से लदलद चोटियां बढ़ी ठिठुरन अब चलेगी शीतलहर

पश्चिमी विक्षोभ के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना रहती है। ऐसे में 21 दिसंबर के बाद प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-सुबह यात्रा करने वालों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील मौसम विभाग द्वारा की गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में लड़कियों को अब चाहिए धनुर्धारी दुल्हा, सोशल मीडिया पर छाया द्रोपदी स्वयंवर गीत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top