Connect with us
Viral news today: Dead body revived in morgue, youth escapes from mortuary, causing commotion in madhya pradesh DevBhoomi darshan live
Image : सांकेतिक फोटो ( Viral news today)

Home / Highlights / Viral news today: मुर्दाघर में जिंदा हुआ शव, मोर्चरी से उठकर भागा युवक मचा हड़कंप

Highlights देवभूमि दर्शन

Viral news today: मुर्दाघर में जिंदा हुआ शव, मोर्चरी से उठकर भागा युवक मचा हड़कंप

1 min read

Viral news today  : डॉक्टर ने किया युवक को मृत घोषित, होश आते ही नग्न अवस्था में भागा युवक, नजारा देख लोगो के रौंगटे खड़े

Viral news today: Dead body revived in morgue, youth escapes from mortuary, causing commotion in madhya pradesh DevBhoomi darshan live  : सोचिए अगर आपके सामने अचानक से मृत युवक खड़ा हो जाए तो आपकी हालत क्या होगी! ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश से सामने आ रहा है , जहां पर मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव अचानक से खड़ा होकर इधर-उधर भागने लगा जिसे देखकर लोगो के पसीने छूट गए।

यह भी पढ़े :Ruchin Singh Rawat funeral: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद रूचिन रावत, अधूरा रह गया मां से किया वादा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के हड्डीमील क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय जॉन पारदी ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसे अचेत अवस्था में परिजन तुरंत गुना जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, यहां पर डॉक्टरों ने उसे बिना कोई खास जांच पड़ताल के मृत घोषित कर दिया। युवक को मृत घोषित करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखने के लिए भेजा गया, इस दौरान जैसे ही मोर्चरी की ठंडी मेज पर उसे रखा गया तो उसे अचानक से होश आ गया। होश आते ही युवक खुद को नग्न अवस्था में पाकर जान बचाने के लिए वहां से बाहर भागा। कथित मृत युवक को जिंदा होकर भागता देख मरीज और स्टाफ में हड़कंप मच गया जिसके चलते डर के कारण उनके रोंगटे खड़े हो गए।

जिंदा युवक पहुंचा मुर्दाघर

जॉन पारदी ने बताया उसे मृत समझकर मुर्दाघर में डाला गया था लेकिन जैसे ही उसे होश आया तो उसके चारों ओर लाशों की दुर्गंध और सन्नाटा पसरा हुआ था। डॉक्टर उसका पोस्टमार्टम करने ही वाले थे कि इतने में ही उसे होश आ गया। युवक ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन ने उसके कागज से लेकर तमाम दस्तावेज तक गायब कर दिए हैं। युवक का कहना है कि यदि उसे सही समय पर होश नहीं आता तो शायद डॉक्टर उसे जीवित अवस्था में ही चीर फाड़ कर मार डालते। इस घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जिंदा युवक को बिना जाँच के मृत कैसे घोषित किया जा सकता है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top