Connect with us
Weather of Uttarakhand: Uttarakhand rain alert for these district up to 17 and 18 july

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में बारिश शुरू लेकिन मौसम विभाग की ओर से 17 और 18 को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश शुरू लेकिन मौसम विभाग की ओर से 17 और 18 को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

1 min read

Weather Of Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश लेकिन मौसम विभाग की ओर से 17 और 18 को इन जिलों को रहना है सावधान

उत्तराखंड मौसम का मिजाज(Weather Of Uttarakhand) भी अनेक रंगो में देखने को मिल रहा है। कहीं झमाझम बारिश तो कहीं नदी नाले उफान पर लेकिन कुछ मैदानी जिलों में अभी भी मानसून की मुसलाधार बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल है। अगर बात करे ऊधमसिंह नगर जिले की तो बुधवार सुबह से ही अच्छी खाशी बारिश देखने को मिल रही है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। 17 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें–  बहुत खाली गर्मी अब रहे सतर्क ! मौसम विभाग का 4 जिलों को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग मानसून की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार के लिए राज्य में कोई अलर्ट नहीं है। अगर बात करें दून की तो पिछले दो दिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दून में अगले छह-सात दिन आसमान में लगातार बादलों की मौजूदगी और हल्की बारिश की उम्मीद है। इससे भीषण गर्मी से जरूर निजात मिल जाएगा। वैसे अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा होने के साथ बेहद सुहावना हो गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top