Connect with us
Uttarakhand news: avinash died on the spot in car Accident in dehradun at the time returning from the wedding ceremony.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: विवाह समारोह से वापसी के समय गहरी खाई में जा समाई कार युवक की दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: विवाह समारोह से वापसी के समय गहरी खाई में जा समाई कार युवक की दर्दनाक मौत

1 min read

Dehradun: कार हादसे (Car Accident) में युवक की दर्दनाक मौत, विवाह समारोह में शामिल होकर जा रहा रिश्तेदारी में..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। सड़क दुघर्टना की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून (Dehradun) जिले से सामने आ रही है जहां एक निजी कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट जाने (Car Accident) से वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक गांव में विवाह समारोह में सम्मिलित होने के बाद कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक की अकस्मात मौत की खबर से गांव में शादी समारोह की खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के त्यूणी तहसील के सारनी गांव निवासी अविनाश पुत्र दीवान सिंह गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही उसकी कार दारागाड़-कथियान मार्ग पर भूनाड़ गांव के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर अविनाश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही‌ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ आ रहे थे बेटी की शादी करने सड़क हादसे में दुल्हन और पिता की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top