Connect with us
उत्तराखंड में मौसम विभाग का आठ सितंबर तक पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में मौसम विभाग का आठ सितंबर तक पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम विभाग का आठ सितंबर तक पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

1 min read

मानसून अभी गया नहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग का आठ सितंबर तक पांच जिलों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी , शासन प्रशासन भी हुआ अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश अभी जारी है। पर्वतीय जिलों में तो इस बार बारिश ने भारी तबाही मचाई सभी आल वेदर सड़के टूट चुकी थी जिनको अभी धीरे धीरे सुचारू किया जा रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आठ सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ के बाद भी बारिश की स्थिति में बदलाव नहीं दिख रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश हुई।

वही अगर बात करें सोमवार व मंगलवार की तो राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आठ को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तेज बिजली के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top