Connect with us
Uttarakhand government teacher

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा विभाग के संबंध में जारी किया गया बड़ा आदेश लिया वापस….

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा विभाग के संबंध में जारी किया गया बड़ा आदेश लिया वापस….

1 min read

Uttarakhand education department News: शिक्षकों को लगा बड़ा झटका, शासन ने वापस लिया यात्रा अवकाश देने का आदेश….

Uttarakhand education department News
उत्तराखण्ड शासन ने एक बार फिर अपने आदेश से पलटी मार ली है। जी हां.. इस बार शासन के इस पलटी का प्रभाव प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत 70 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मियों पर पड़ा है। दरअसल उत्तराखण्ड शासन ने बीते 14 अगस्त को जारी अपने उस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है जिसके द्वारा शिक्षकों और कर्मियों को साल में एक बार यात्रा अवकाश की सुविधा देने की बात कही गई थी। जी हां.. इस संबंध में बृहस्पतिवार को नया आदेश जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक वित्त विभाग की रोक के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
(Uttarakhand education department News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा

बता दें कि शासन से आदेश जारी होने के तुरंत बाद महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी इस संबंध में यात्रा अवकाश पर रोक को लेकर पत्र जारी कर दिया है। जिसमें बताया गया है कि शासन के अगले निर्देश मिलने तक इस अवधि में किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को यात्रा अवकाश नहीं दिया जाएगा।
(Uttarakhand education department News)

यह भी पढ़ें- देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top