उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा
1 min read
Uttarakhand hostel food: उत्तराखण्ड सरकार ने दोगुना किया भोजन भत्ता, आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को होगा फायदा..
Uttarakhand hostel food
उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां.. छात्र छात्राओं के लिए इसे दीवाली का तोहफा कहें तो कोई भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों पर उत्तराखंड शासन ने आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का भोजन भत्ता दोगुना कर दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी है। इसके लिए न सिर्फ शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं बल्कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिए हैं।
(Uttarakhand hostel food)
यह भी पढ़ें- Good News: पौड़ी की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे ई-ऑटो, बस स्टैंड से कंडोलिया तक हुआ ट्रायल
आपको बता दें कि सरकार की इस सराहनीय पहल का लाभ राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा। बता दें कि अभी तक जहां छात्र छात्राओं को 75 रूपए प्रति दिन के हिसाब से भोजन भत्ता मिलता था वहीं अब छात्र छात्राओं को भोजन भत्ते के रूप में 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेंगे।
(Uttarakhand hostel food)
यह भी पढ़ें- ध्यान दें! अल्मोड़ा -भवाली नेशनल हाईवे इस दिन तक 5 घंटे बंद रहेगा बंद ….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
