Connect with us
Uttarakhand PCS Result 2023 ...

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand PCS Result 2023 …उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा Result घोषित….

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Uttarakhand PCS Result 2023 …उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा Result घोषित….

1 min read

Uttarakhand PCS Result 2023: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने घोषित किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, अब सफल अभ्यर्थियों को देनी होगी साक्षात्कार परीक्षा….

Uttarakhand PCS Result 2023
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2021 के मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा यह परीक्षा 23 फरवरी, 2023 से 26 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन आगामी 18 मार्च से प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: डीडीहाट की योगिता ने उत्तीर्ण की लोअर पीसीएस परीक्षा बनी डिप्टी जेलर…

बताते चलें कि यह परीक्षा डिप्टी कलक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक, उद्योग/प्रबन्धक, खण्ड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, उप संम्भागीय विपणन अधिकारी, सहायक निबन्धक, कारागार संम्भागीय अधीक्षक, सहायक आयुक्त राज्य कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राज्य कर अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक गन्ना आयुक्त, सहायक श्रमायुक्त, उपनिबंधक श्रेणी II, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, प्रचार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, सूचना अधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, पौध सुरक्षा अधिकारी, मशरूम विकास अधिकारी, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक वनस्पति विज्ञान, सांख्यिकी अधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक संस्कृत, सहायक निदेशक सांख्यिकी, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि पदों के लिए आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के प्रदेश टॉपर बढ़ाया क्षेत्र का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top