Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड युवा लोकगायक संकल्प खेतवाल उत्तराखण्ड लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देंगे पहचान




संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैंड ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सिंगिग शो ‘दिल है ¨हदुस्तानी सीजन-2’ के मंच के माध्यम से पहाड़ी गीत गाकर पूरे ¨हदुस्तान के दर्शकों का दिल तो जीता ही साथ में उत्तराखण्ड के लोक संगीत को भी राष्ट्रीय स्तर पर ले आए। उत्तराखण्ड के युवा लोक गायक संकल्प खेतवाल ने बॉलीवुड के लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम ‘दिल है ¨हदुस्तानी’ में पहाड़ी लोक संस्कृति के रंग तो बिखेरे ही साथ ही अपनी टीम के साथ बॉलीवुड सितारों को भी गढ़वाली गीतों पर थिरकने को मजबूर कर दिया था।अल्मोड़ा महोत्सव में भी संकल्प खेतवाल ने कुमाउँनी गढ़वाली गीतों से लोगो का दिल जीत लिया।




बता दे की पहाड़ का ये युवा वर्ग लोकसंगीत में भी कुछ नया करना चाहता है, और अपने टैलेंट के माध्यम से उत्तराखण्ड लोकसंगीत को एक नई दिशा और आयाम देना चाहते है। संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैंड आज लोगो के बिच बहुत लोकप्रिय हो गया है। देवभूमि दर्शन के साथ उनकी टीम से हुई बात चित में उन्होंने बताया की बहुत ही जल्द उनका म्यूजिक बैंड न्यूजीलैंड में प्रस्तुति देगा। अब वो अपने लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाना चाहते है। प्रख्यात बॉलीवुड संगीतकार प्रीतम ने उन्हें लोक संगीत में मदद करने का आश्वासन भी दिया है। इन दिनों वह मुंबई में रहकर बॉलीवुड फिल्मों में उत्तराखंड के संगीत को स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज ने जब शो में गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी तो निर्णायक संगीतकार प्रीतम, गायिका सुनिधि चौहान और बादशाह ने उनकी जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, बल्कि सुनिधि संकल्प के साथ गढ़वाली गीतों पर सुर मिलाती नजर आई। गायक संकल्प खेतवाल और उनकी टीम ने ऑडिशन में गढ़वाली गीत ‘मठु मठु हिट छोरी तेरी गागर छलकेंदी’ की शानदार प्रस्तुति दी।




यह भी पढ़े अल्मोड़ा महोत्सव में संकल्प खेतवाल और मोनाली ठाकुर ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

संकल्प खेतवाल का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले की कौडि़या पट्टी के मैंदोली गांव में हुआ। उनके पिता संतोष खेतवाल उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक हैं। सो, संकल्प में भी स्वाभाविक रूप से गायिकी के गुण आ गए। यह देख पिता ने उन्हें संगीत की शिक्षा देने का भी मन बनाया। संकल्प ने वर्ष 2010 में बाला हिसार ऐकेडमी देहरादून से हाईस्कूल किया। साथ ही भातखंडे ¨हदुस्तानी संगीत महाविद्यालय देहरादून में संगीत की शिक्षा भी लेने लगे। वर्ष 2012 में उन्होंने इंटर और वर्ष 2014 में संगीत विशारद भी परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी दौरान संकल्प ने उत्तराखंड मुक्त विवि से स्नातक की उपाधि भी हासिल कर ली। लेकिन संगीत की दुनिया से उनका एक अलग ही रिश्ता बन चूका था जो उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता रहा, जिसकी परिणति है संकल्प की ‘दिल है ¨हदुस्तानी’ में धमाकेदार एंट्री।उनका बैंड उत्तराखंड में भैरवाज नाम से काफी लोकप्रिय है।उनकी टीम बैंड में संकल्प गाना गाते हैं। रजत डोभाल ड्रम, हिमांशु रावत और सौरभ नेगी गिटार और आशु पाल तबला, ढोलक पर संगीत देते हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना उत्तराखंड के गीत-संगीत और संस्कृति को पूरी दुनिया में पहचान दिलाना है। इसी मकसद से वह शो में बॉलीवुड गीतों के साथ पहाड़ी गीतों का फ्यूजन लेकर ही आते है।




लेख शेयर करे
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

More in अल्मोड़ा

Trending

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand: new Kumaoni Jhoda Chanchari song Motima by deepa nagarkoti crossed 3 lakh views.
Uttarakhand: Comedian Ganesh Bhatt performance in new Kumaoni song 'Lagchai Pahadan' of Manoj Arya. Manoj Arya New song
Rohit Chauhan song patwari
Uttarakhand: Bedu also started becoming extinct gradually, remained limited till Pako Baramasa. bedu pako baramasa
Uttarakhand: Singer Akanksha Ramola latest beautiful Garhwali song 'Bwari Kya hwe Bimari' went viral.
Uttarakhand: singer Mamta Arya and Manoj Kumar latest new Pahari kumaoni song 'Ravat Ku Pakalo' released. Mamta Arya latest song
Uttarakhand: new kumaoni pahari song 'Amal Bidi Ka' released by singer Mamta Arya and Mahesh Kumar 2023.

Title

To Top