Connect with us
बधाई :उत्तराखण्ड की बेटी का हुआ केबीसी में चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित

Home / उत्तराखण्ड / बधाई :उत्तराखण्ड की बेटी का हुआ केबीसी में चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई :उत्तराखण्ड की बेटी का हुआ केबीसी में चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित

1 min read

बधाई :उत्तराखण्ड की बेटी का हुआ केबीसी में चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित


उत्तराखण्ड की बेटियाँ हर क्षेत्र में अगर फलक पर जा पहुंची है तो, फिर कौन बनेगा करोड़पति भी उनके लिए कोई पहाड़ तोडना जैसा नहीं है। आये दिन उत्तराखण्ड की बेटियाँ अपनी सफलता की कोई न कोई इबादत लिखती ही है , ऐसी ही एक और नयी सफलता हासिल की है उत्तराखण्ड के हल्द्वानी शहर की उन्नति गुप्ता ने। मात्र 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बेटी ने सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले शो केबीसी में चयनित होकर पुर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और उन्नति को ढेरो शुभकामनाएं मिल रही है।




बता दे की बिरसिबा स्कूल काठगोदाम में पढ़ने वाली उन्नति गुप्ता पुत्री नारायण प्रसाद गुप्ता व ममता गुप्ता ने दो अक्टूबर को हुए केबीसी पंजीकरण में उन्होंने भाग लिया था। पंजीकरण के पश्चात दूसरे चरण में जगह बनाने के बाद वो ऑडिशन देने के लिए दिल्ली गई थी। जहाँ ऑडिशन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में पास होने के बाद उन्नति ने केबीसी में अपनी जगह बनाई। उन्नति के चयन के बाद केबीसी की टीम बुधवार को शूटिंग के लिए हल्द्वानी भी पहुंची थी । देखते ही देखते उन्नति सोशल मीडिया और मुख्यतः हल्द्वानी शहर में छा गयी। उन्नति ने अपने नाम के अनुसार ही काम कर दिखाया और इसके बारे में उन्नति कहती है की वो हमेशा से कठिन परिश्रम पर  विश्वास रखती है। वो कहती है की जिंदगी में कामयाबी के लिए इंसान को परिश्रमी और ईमानदार होना जरुरी है।

यह भी पढ़ेउत्तराखण्ड के श्रीनगर गढ़वाल की बेटी पहुंची कौन बनेगा करोड़पति में

बधाई :उत्तराखण्ड की बेटी का हुआ केबीसी में चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित


 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top