Connect with us
Uttarakhand news: big road accident in rudrapur udham Singh Nagar, school bus crushed 6 women.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने छः महिलाओं को बुरी तरह रौंदा

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने छः महिलाओं को बुरी तरह रौंदा

1 min read

Rudrapur bus accident today: रुद्रपुर में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने 6 महिलाओं को रौंदा,एक की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल

Rudrapur bus accident today इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार बस ने 6 महिलाओं को बुरी तरह से रौंद दिया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य पांच महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है जिनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है इसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़िए:बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटका दिया शव

Rudrapur road accident news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब करीब चार बजे एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एलायंस कॉलोनी के पास फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही महिलाओं को कुचल दिया । बता दें कि इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य पांच घायल महिलाओ में से तीन की हालत गंभीर बनी है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार घायल सभी महिलाएं तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद  दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है वहीं मृतका महिला थाना गदरपुर निवासी  मीनू मिस्त्री उम्र 50 वर्ष है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top