Connect with us
Almora dhauladevi block sumit lal kavita sah family husband wife panchayat election gram pradhan bdc member
Image : social media ( Almora family panchayat election)

Home / ALMORA NEWS / Almora: धौलादेवी ब्लाक से पति-पत्नी ने मारी बाजी पति प्रधान तो पत्नी बनी BDC

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora: धौलादेवी ब्लाक से पति-पत्नी ने मारी बाजी पति प्रधान तो पत्नी बनी BDC

1 min read

Almora family panchayat election: धौलादेवी ब्लॉक से पति पत्नी ने जीता पंचायत चुनाव, पति बना प्रधान तो पत्नी बनी क्षेत्र पंचायत...

Almora dhauladevi block sumit lal kavita sah family husband wife panchayat election gram pradhan bdc member : उत्तराखंड पंचायत चुनाव में एक ही परिवार से दो प्रत्याशियों ने चुनाव में भागीदारी पेश करते हुए विभिन्न पदों पर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प मोड़ पर लाकर रख दिया था जिसके चलते लोगों का ध्यान चुनाव के बाद उनके नतीजों पर टकटकी लगाए बैठ गया । इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक से पति-पत्नी की जोड़ी ने छोटी सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें दोनों को जीत हासिल हुई।

यह भी पढ़े: चमोली की 21 वर्षीय प्रियंका संभालेंगी गांव की कमान, बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत से सुमित लाल साह को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया जबकि उनकी पत्नी कविता साह ने बीडीसी पद पर शानदार जीत हासिल की। दरअसल कविता को 292 वोट प्राप्त हुए जबकि उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सरस्वती देवी को 72 वोटो से हराया। बताते चले काफली पंचायत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पति पत्नी ने पंचायत सत्ता में अपना परचम लहराया हो। दंपति की जोड़ी जीतने के बाद से उनके गांव में खुशी की लहर है वही ग्रामीणों को उनसे काफी सारी उम्मीदें हैं कि दोनों दम्पति गांव को विकास की राह पर ले जाएंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top